बरेली: युवतियों से बदतमीजी करने वाले सिपाही लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में अभद्रता व हंगामा करने वाले सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनकी विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं। बिथरी चैनपुर थाने में तैनात सिपाही जगदीश व निकुंज ने शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत्त होकर पीलीभीत बाइपास स्थित एक …

बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में अभद्रता व हंगामा करने वाले सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनकी विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं। बिथरी चैनपुर थाने में तैनात सिपाही जगदीश व निकुंज ने शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत्त होकर पीलीभीत बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल के पास युवतियों से अभद्रता की थी।

दोनों सिपाही सुरेश शर्मा स्थित एक होटल में खाना खाने के बाद बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऑटो रिक्शा में बैठी युवतियों को देखकर दोनों सिपाहियों ने अभद्रता शुरू शुरू कर दी थी।

मौके पर मौजूद बारादरी थाने के दरोगा ने जब उन्हें रोका तो वह आगबबूला हो गए और उनके साथ भी अभद्रता कर बैठे। जिसके बाद दोनों सिपाहियों को पीआरवी की सहायता से बारादरी थाने लाया गया और मेडिकल कराया गया। जिसमें उनके द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई थी।

संबंधित समाचार