लखनऊ: महिला सिपाही पर हमला, डंडा मारकर फोड़ा सिर, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । अलीगंज में रविवार शाम गश्त कर रही महिला सिपाही से एक बदमाश ने छेड़छाड़ की। विरोध पर उसने रॉड से महिला सिपाही पर हमला कर दिया।  हमले में महिला सिपाही का सिर फट गया और चेहरे पर भी गंभीर चोट लगी है। अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही सेक्टर-बी में किराए पर रहती …

लखनऊ । अलीगंज में रविवार शाम गश्त कर रही महिला सिपाही से एक बदमाश ने छेड़छाड़ की। विरोध पर उसने रॉड से महिला सिपाही पर हमला कर दिया।  हमले में महिला सिपाही का सिर फट गया और चेहरे पर भी गंभीर चोट लगी है। अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही सेक्टर-बी में किराए पर रहती है। रविवार शाम महिला सिपाही पिंक पुलिस की स्कूटी से गश्त कर रही थी। इसी बीच मुहल्ले में रहने वाले प्रभात सिंह ने छेड़ाछाड़ी कर अभद्र टिप्पणी की। महिला के विरोध करने पर प्रभात गाली-गलौज करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से महिला सिपाही का सिर फोड़ दिया। महिला सिपाही का सिर फट गया और चेहरे पर भी काफी चोट आई है। चोट लगने पर महिला सिपाही ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुन कर सभी भागे, लेकिन उससे पहले ही आरोपी प्रभात भाग निकला।

वहीं आरोपित के भाई वैभव ने  प्रभात को मान‍स‍िक रूप से बीमार बताया है । इसके साथ ये भी कहा कि उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर ने जब उनसे इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वो दिखा नहीं सके।

इंस्पेक्टर पन्ने लाल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल मौके पर भेजा गया। महिला सिपाही को अस्पताल भेजा गया। महिला सिपाही की तहरीर पर प्रभात के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की घारा लगाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार