बाराबंकी: पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी, भाई के मो. पर किया ये मैसज
बाराबंकी। पति ने पत्नी से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।सोमवार को कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के भगौली चौकी अंतर्गत शैली कीरतपुर गांव के ब्रह्मा पुत्र जगनू ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र …
बाराबंकी। पति ने पत्नी से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।सोमवार को कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के भगौली चौकी अंतर्गत शैली कीरतपुर गांव के ब्रह्मा पुत्र जगनू ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र सत्यवान उम्र करीब 22 वर्ष रात में खाना खाने के बाद अपनी पत्नी अंकिता देवी के साथ कमरे में सोने चला गया। रात में सोते समय किसी बात को लेकर मेरे बेटे सत्यमान व बहु अंकिता देवी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिस पर बहू अंकिता देवी को कमरे से बाहर निकाल दिया और स्वयं अकेले कमरे में सोने लगा बहु अंकिता देवी पास के कमरे में सो गई।
रात में मेरे बड़े बेटे सत्यमान ने छोटे बेटे के मोबाइल पर घर में रखे हुए पैसे के बारे में मैसेज के जरिए जानकारी दी और उसने मैसेज में यह भी लिखा कि मैं अब जा रहा हूं। तुम मां और पिताजी को साथ में सही सलामत खुश रखना छोटे बेटे ने अपने मोबाइल पर जब मैसेज पढ़ा तो उसने मुझे आकर सारी बातें बताई। मैंने रात में समय करीब 3:00 बजे उठकर बड़े बेटे सत्यमान के कमरे में खिड़की से देखा तो मेरा बेटा सत्यमान गले में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर लटका हुआ है। तुरंत मैंने किसी तरह से दरवाजा खोलवाया और देखा कि मेरा बेटा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी होगा इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक सत्यवान की 6 माह पूर्व शादी हुई थी मृतक सत्यवान के परिजनों ने बताया कि सीतापुर जनपद के थाना सदरपुर अंतर्गत जगदीशपुर गांव से सत्यमान की 27 अप्रैल 2021 को अंकिता देवी के साथ विवाह हुआ था। विवाह होने के कुछ माह बाद सत्यवान व पत्नी अंकिता देवी के बीच आए दिन किसी बात को लेकर कहासुनी हुआ करती थी।
परिजनों ने यह भी बताया कि 2 दिन पूर्व सत्यमान के मोबाइल पर किसी का फोन आया था कि आपकी पत्नी अंकिता देवी से मैं प्रेम करता हूं मैं उसको अपनी बना कर रहूंगा। तभी से सत्यमान और ज्यादा परेशान रहता था। रविवार के दिन सत्यवान ने अपनी पत्नी अनीता देवी को लेकर उसके मायके जगदीशपुर गांव को छोड़ने गया था लेकिन अंकिता देवी अपने मायके में नहीं रुकी और सतयवान के साथ में वापस अपने ससुराल शैली किरतपुर आ गई थी।
