मुरादाबाद: मऊ लाइनपार में पूर्व ग्राम प्रधान की गला घोंटकर हत्या, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पूर्व प्रधान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। किरायेदार युवक की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस व एसपी सिटी ने भी मौका …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पूर्व प्रधान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। किरायेदार युवक की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस व एसपी सिटी ने भी मौका मुआयना किया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से कुंदरकी थानाक्षेत्र के गांव बाछल भूड़ निवासी निवासी 75 वर्षीय गजराज सिंह गांव के पूर्व प्रधान थे। उनके पास करीब 70 बीघा कृषि भूमि है। इसके उन्होंने तीन हिस्से कर दिए थे। दो हिस्से गांव में रहने वाले दोनों बेटों धर्मपाल सिंह और सतवीर सिंह को दिए थे, जबकि तीसरा हिस्सा अपने पास रखा था।

उन्होंने सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मऊ लाइनपार में भी मकान बना रखा था। उनके दोनों बेटे गांव में खेतीबाड़ी करते थे। वह मऊ स्थित मकान में अकेले रहते थे। भूतल पर बने कमरे उन्होंने किराए पर उठा रखे थे। वह खुद पहली मंजिल पर बने कमरे में रहते थे। उनके मकान में गांव का विनोद भी किराए पर रहता था। विनोद ने रविवार की रात धर्मपाल को फोन करके बताया कि तुम्हारे पिता जी बीमार हैं।

वह चारपाई पर बेहोश पड़े हैं। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। रात में ही धर्मपाल अपने पुत्र अनिकेत और भतीजे अंकित के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां चारपाई पर उनके पिता का शव पड़ा था। उनकी नाक से खून आ रहा था। धर्मपाल के बहनोई रनजीत ने तत्काल 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

संबंधित समाचार