बरेली: प्रेमी संग गई युवती, मां को सता रहा हत्या का डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर जाने की बात कहकर निकली युवती प्रेमी संग फरार हो गई। मां को आशंका है कि प्रेमी उसकी बेटी की हत्या कर सकता है। महिला की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। प्रेम नगर निवासी महिला ने …

बरेली, अमृत विचार। घर जाने की बात कहकर निकली युवती प्रेमी संग फरार हो गई। मां को आशंका है कि प्रेमी उसकी बेटी की हत्या कर सकता है। महिला की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
प्रेम नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी कोहरापीर में किराए पर रहती है।

28 अगस्त को वह मकान पर जाने की बात कहकर घर से गई थी लेकिन वहां नहीं पहुंची। मां ने बेटी की तलाश की तो पता चला कि वह आकाश नाम का युवक के साथ गई है। वह बेटी को बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए अपने साथ लेकर गया है। महिला को शक है कि प्रेमी उसकी बेटी की हत्या करवा सकता है।

संबंधित समाचार