बरेली: लाखों की ठगी के मामले में झारखंड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के बड़े कारोबारी के खाते से कोयला माफिया द्वारा लाखों रुपये साइबर ठगी करके उड़ा लिए गए। जिसके लिए कोयला माफिया ने अपने नौकर के बैंक खाते का इस्तेमाल किया। साइबर ठगी में खुद का इस्तेमाल होने का पता चलते ही नौकर ने खुद को बरेली साइबर पुलिस को सरेंडर कर …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के बड़े कारोबारी के खाते से कोयला माफिया द्वारा लाखों रुपये साइबर ठगी करके उड़ा लिए गए। जिसके लिए कोयला माफिया ने अपने नौकर के बैंक खाते का इस्तेमाल किया। साइबर ठगी में खुद का इस्तेमाल होने का पता चलते ही नौकर ने खुद को बरेली साइबर पुलिस को सरेंडर कर दिया। आज उसे जेल भेज दिया जाएगा।

ग्रीन पार्क के रहने वाले व्यापारी शिव कुमार के खाते से झारखंड के कोयला माफिया ने साइबर ठगी के जरिए पिछली साल 25 दिसंबर को 3.4 लाख रुपये उड़ा लिए थे। ठगी की रकम की निकासी के लिए कोयला माफिया ने लातेहर जिले के गांव डीही के रहने वाले अपने नौकर सज्जाद अंसारी के खाते का सहारा लिया।

सज्जाद ने बताया कि उसके मालिक खाता इस्तेमाल करने के बदले में उसे कुछ रुपये देता था। कोयला माफिया ने फरवरी 2021 में व्यापारी शिव कुमार के खाते में ऑनलाइन ट्रांजक्शन के माध्यम से लाखों रुपये डाल दिए। जिसके बाद व्यापारी की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। खुद को पुलिस के जाल में फंसता देख सज्जाद ने साइबर पुलिस को सरेंडर कर दिया।

आरोपी ने बताया कि वह कोयला माफिया के यहां ट्रक पर हेल्पर की नौकरी करता है। साइबर ठगी के माध्यम से हड़पी गई रकम के लेनदेन के लिए वह उसी के खाते की नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करता है। हालांकि वर्तमान में सज्जाद के खाते में केवल 700 रुपये होने की पुष्टि की गई है।

कोयला माफिया ने सज्जाद को गारंटी बतौर दिया था ब्लैंक चेक
कोयला माफिया को पहले से अंदाजा था कि सज्जाद कभी भी पुलिस के चंगुल में फंस सकता है। जिसके चलते उसने सज्जाद को एक ब्लैंक चेक दिया था। सज्जाद ने बताया कि उसके मालिक ने यह कहते हुए चेक दिया था कि जब भी पुलिस पकड़े तो खात में से पांच लाख रुपये निकाल कर मुसीबत से बच निकलना।

वहीं कुछ समय बाद ही उत्तराखंड पुलिस साइबर मामलों की जांच करते हुए सज्जाद तक पहुंच गई। जिसके बाद सज्जाद ने निकलना मुश्किल समझते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उत्तराखंड के रुद्रपुर थाने में उसे नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया। वहीं बरेली में भी रिपोर्ट दर्ज होने का पता चलते ही वह यहां पहुंचा और सरेंडर कर दिया। साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सज्जाद से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा।

संबंधित समाचार