बरेली: शौचालय में लगा ताला, नहीं आ रहा जनता के काम
बरेली, अमृत विचार। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण के लिए कई करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई लेकिन कई में ताले लगे होने और उनकी नियमित सफाई न होने से जनता के काम नहीं आ रहे हैं। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है लेकिन अधिकारी इस …
बरेली, अमृत विचार। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण के लिए कई करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई लेकिन कई में ताले लगे होने और उनकी नियमित सफाई न होने से जनता के काम नहीं आ रहे हैं। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली इस योजना की हकीकत चौंकाने वाली है। नगर निगम द्वारा शहर में व्यक्तिगत 8952 शौचालय बनाए जाने थे। सरकार से 7.33 करोड़ व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए मिला और नगर निगम ने 6.93 करोड़ खर्च भी कर दिया। इसके अलावा शहर में सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालय भी बनाए गए हैं।
शहर के प्रमुख बाजार कुतुबखाना के पास इंदिरा मार्केट में सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है, लेकिन पिछले कई महीनों से कर्मियों ने इसमें ताला लगा दिया है।
