बरेली: ऑडियो वायरल मामला- जेई पर कार्रवाई होना तय, आज देंगे बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर कस्बे में दुकान में कनेक्शन के बाद मिले पैसों की बंदरबाट को लेकर जेई और लाइनमैन की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद जेई की जांच शुरू करा दी गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पर …

बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर कस्बे में दुकान में कनेक्शन के बाद मिले पैसों की बंदरबाट को लेकर जेई और लाइनमैन की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद जेई की जांच शुरू करा दी गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पर जेई पर कार्रवाई होना तय है। मंगलवार को जेई को बयान देने के लिए अधीक्षण अभियंता ने अपने कार्यालय पर बुलाया है।

रविवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें अवर अभियंता कनेक्शन के पांच सौ रुपये न मिलने पर लाइनमैन पर नाराजगी जता रहे थे। ऑडियो में पिंटू और शिवम के नाम लिए जा रहे हैं। वायरल ऑडियों में कहा जा रहा है कि संविदा कर्मी पिंटू द्वारा नए बिजली कनेक्शन के लिए 3500 रुपये उपभोक्ता से लिए गए, जिसे उसने आउटसोर्सिंग कर्मचारी शिवम को दे दिए।

यह बात फरीदपुर अवर अभियंता के संज्ञान में आई तो उन्होंने पिंटू से फोन पर बात करते हुए पूछा कि नए कनेक्शन में मेरे हिस्से के रुपये कहां हैं। इस पर संविदा कर्मी जवाब देता है कि हमने तो वह पैसे शिवम को दे दिए। इसके बाद जेई ने जमकर नराजगी जताई थी।

मामला संज्ञान में आने पर देहात विद्युत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है। उन्होंने बताया कि जेई अश्वनी वर्मा को मंगलवार को कार्यालय में बुलाया गया है। उसके बाद आरोप सही साबित होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार