आज का राशिफल | 31 अगस्त, 2021
मेष राशि ऑफिस में सहयोगी आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे। इससे आपको खुशी का अहसास होगा। वृष राशि आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे …
मेष राशि
ऑफिस में सहयोगी आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे। इससे आपको खुशी का अहसास होगा।
वृष राशि
आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।
मिथुन राशि
फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले लें। आगे के दो-तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। आज कोई नया कार्य न करें। किसी भी व्यवसाय में निवेश करने से बचें। वाद-विवाद हो सकता है। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना प्यार लौट सकता है।
कर्क राशि
आपमें से कुछ लोगों का दिल आध्यात्म और मेडीटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिल सकती है। सफलता मिलने से आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन या वेतनवृद्धि की भी चर्चा हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा।
कन्या राशि
क्रिऐटिव कार्यों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इधर-उधर की बातों के बजाए अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिये थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन शाम तक टल भी जाएगी।
तुला राशि
आज आपके प्रयास फलीभूत होंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नज़र रखें।
वृश्चिक राशि
अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है। लेकिन हर बार पैसे का फायदा-नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूती को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है।
धनु राशि
ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भाग-दौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च का योग है।
मकर राशि
घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कार्यों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अंत में काफी संतुष्टि मिलेगी। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हें पढ़ लें।
कुंभ राशि
आज आपका सितारा अनुकूल है, लाभ होगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी सफलता के योग हैं। सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। शाम तक यह इंतजार पूरा होने का योग है। आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है।
मीन राशि
सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा करने से पहले सोच-समझ लें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
