प्रयागराज: सरकार ने तीर्थ स्थानों में मांस-मदिरा की बिक्री पर लगाई पाबंदी
प्रयागराज। सरकार ने धार्मिक स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों में मांस और मदिरा की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सरकार के इस फैसले का समर्थन भी किया है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने योगी के वादों को पक्का बताते हुए कहा कि …
प्रयागराज। सरकार ने धार्मिक स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों में मांस और मदिरा की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सरकार के इस फैसले का समर्थन भी किया है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने योगी के वादों को पक्का बताते हुए कहा कि वो खुद एक संत हैं और वो जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं।
आपको बता दें,भक्तों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर शराब और मांस की बिक्री बंद किए जाने के फैसले पर निश्चित तौर पर अमल किया जाएगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की पहले से ही यह मांग रही थी। वो चाहते थे कि हिन्दु धार्मिक स्थलों पर मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाई जाए। वहीं अब सरकार ने ये फैसला लागू कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने इस फैसले पर कड़े कानून भी बनाए जाने की मांग की है।
