मेरठ: युवक की गोली मारकर हत्या, जानें क्यों ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। सरूरपुर के बाफर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल को केएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बाफ़र गांव निवासी विकेंद्र घर में बैठकर चाय पी रहे थे। मंगलवार की सुबह दो युवक अनजान बनकर विकेंद्र के पास पहुंचे। विकेंद्र ने …

मेरठ। सरूरपुर के बाफर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल को केएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बाफ़र गांव निवासी विकेंद्र घर में बैठकर चाय पी रहे थे। मंगलवार की सुबह दो युवक अनजान बनकर विकेंद्र के पास पहुंचे। विकेंद्र ने दोनों को चाय पिलाई उसके बाद दोनों युवकों ने विकेंद्र के सीने पर गोली मार दी। दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित को परिवार के लोग केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है। हमले की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई। पुलिस जांच कर रही है। युवक की हत्‍या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर विकेंद्र को गोली मारी गई है। हमलावर मौके पर बाइक भी छोड़ भागे। बाइक से हमलावरों की पहचान की जा रही है।

संबंधित समाचार