बढ़ा सियासी तापमान, राजा भैया ने शुरू की जनसेवा संकल्प यात्रा
लखनऊ । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने जनसेवा संकल्प यात्रा शुरू कर दी है। कुण्डा के विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया के जनसेवा संकल्प यात्रा में योगदान से सियासी तापमान बढ़ गया है। इस यात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक इखट्टा हो रहे हैं। …
लखनऊ । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने जनसेवा संकल्प यात्रा शुरू कर दी है। कुण्डा के विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया के जनसेवा संकल्प यात्रा में योगदान से सियासी तापमान बढ़ गया है। इस यात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक इखट्टा हो रहे हैं। राजा भईया की जन सेवा संकल्प यात्रा कुण्डा से प्रतापगढ़ होते हुए सुल्तानपुर पहुंची है।

सुल्तानपुर सर्किट हाउस में राजा भईया का भव्य स्वागत किया गया है। राजा भईया भी अपने समर्थकों से बड़े ही प्रेम से मिलते हुए दिख रहे हैं। आज ही रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया अयोध्या जाकर राम लला और बजरंगबली के दर्शन करेंगे और प्रदेशव्यापी दौरे का शुभारंभ करेंगे।
