बहराइच: तेंदुए ने किया महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती
बहराइच। सदर बीट के गांव कैलाशनगर की महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला सुबह 6 बजे खेत की तरफ गई थी। वहीं उस पर ये खतरनाक हमला हुआ। महिला हमले से बुरी तरह घायल हो गई। महिला को बाएं हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं है। हमले के बाद उसकी चीख से …
बहराइच। सदर बीट के गांव कैलाशनगर की महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला सुबह 6 बजे खेत की तरफ गई थी। वहीं उस पर ये खतरनाक हमला हुआ। महिला हमले से बुरी तरह घायल हो गई। महिला को बाएं हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं है। हमले के बाद उसकी चीख से लोग इखट्टा हो गए और तेंदुआ भाग गया।
प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि वहां रैपिड रिस्पांस टीम लगा दी गई है। वह एक सप्ताह तक आब्जर्वेशन करेगी। आगे से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने का कहा गया है। आपको बता दें, पीड़िता को जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा।
कतर्नियाघाट रेंजर रामकुमार ने मौके पर वन रक्षक अब्दुल सलाम को भेजा, जिसके बाद घायल नेमुला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया है।
