सुल्तानपुर: यात्रा के दौरान स्व. कल्याण सिंह को लेकर राजा भैया ने कहा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा क्षेत्र से विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण ने उनका कभी विरोध नहीं किया। राजा भैया ने यह बात अपने पड़ोसी जिले सुल्तानपुर में …

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा क्षेत्र से विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण ने उनका कभी विरोध नहीं किया। राजा भैया ने यह बात अपने पड़ोसी जिले सुल्तानपुर में कही। दरसअल आज से राजा भैया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की जन सेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। उनकी यह यात्रा प्रतापगढ़ से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।

अपनी यात्रा के दौरान राजा भैया सुल्तानपुर में रुके और उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राजा भैया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह ने कभी मेरा विरोध नहीं किया, जो भी बात हो सिर्फ अफवाह है। उन्होंने हमेशा मुझे सहयोग दिया। वहीं जब राजा भैया से गठबंधन का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी अपने पार्टी संगठन को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अभी किसी भी दल या नेता से कोई गठबंधन की बात नहीं हुई है। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश के चुनाव उन्हीं सीटों का लड़ा जाएगा, जहां पार्टी मजबूत होगी। फिलहाल उन्होंने साफ तौर पर इशारा किया कि 100 से अधिक सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।

बता दें यूपी विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी सक्रिय हो चुके हैं और पूरे प्रदेश में जनसत्ता पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए यात्रा कर रहे हैं। जिसकी शुरुआत आज होने अयोध्या से की है। नई पार्टी बनाने पर उन्होंने कहा इतने समय तक निर्दलीय विधायक रहने के बाद जब लोगों से राय ली गई, उनका विचार था कि पार्टी का गठन किया जाए। लोगों के राय पर ही हमने पार्टी का गठन किया है।

संबंधित समाचार