मथुरा: कोह गांव में दिखा वायरल फीवर का कहर, बुखार से 10 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। फिरोजाबाद में वायरल फीवर के कहर के बाद अब मथुरा में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मथुरा के कोह गांव में वायरल फीवर की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कोह गांव के प्रधान ने बुखार से 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मंगलवार …

मथुरा। फिरोजाबाद में वायरल फीवर के कहर के बाद अब मथुरा में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मथुरा के कोह गांव में वायरल फीवर की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कोह गांव के प्रधान ने बुखार से 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मंगलवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोह गांव के एक 14 साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया था, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई। सीएमओ रचना गुप्ता ने बताया कि वो बुधवार को गांव का दौरा करेंगी और वहां के हालातों का जायजा लेंगी।

सौरभ 20 अगस्त को अपने रिश्तेदार के घर बरसाना गया था। वहीं पर सौरभ की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 31 अगस्त को उसकी मौत हो गई। बढ़ते फीवर को देखते हुए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। गर प्रकार की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोह गांव में ओपीडी सुविधाओं के साथ 4 बेड का एक अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा।

संबंधित समाचार