UP election 2022: बूथ स्तर पर विपक्ष को मात देने की तैयारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी-2022  विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी जहां एक तरफ छोटे दलों को साधने में जुटी है तो वहीं अब सदस्यता अभियान को भी अगले स्तर पर ले जाने के निर्देश दिये गये हैं। ताकि विधानसभा वार पार्टी को मजबूत किया जा सके। कुल मिलाकर जिस तरीके से बीजेपी मिशन 2022 के लिये जमीनी …

लखनऊ। यूपी-2022  विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी जहां एक तरफ छोटे दलों को साधने में जुटी है तो वहीं अब सदस्यता अभियान को भी अगले स्तर पर ले जाने के निर्देश दिये गये हैं। ताकि विधानसभा वार पार्टी को मजबूत किया जा सके। कुल मिलाकर जिस तरीके से बीजेपी मिशन 2022 के लिये जमीनी स्तर की तैयारियों में जुटी है, उससे साफ है कि बड़े नेता ही नहीं बूथ स्तर पर छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं की भी फौज खड़ी होगी।

बीजेपी की रणनीति विपक्षी नेताओं को ही नहीं बल्कि छोटे यानी वॉर्ड और बूथ स्तर के नेताओं की काट तैयार करने की भी है। भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत हर जिले के वॉर्ड और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बढ़ाने का अभियान शुरू कर दिया है। हर बूथ और वार्ड स्तर पर कम से कम 50 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जायेगी।

इस अभियान को और जोड़ने की कोशिश में पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का भी ख्याल रखा है। वहीं, जिस क्षेत्र में जिस जाति की बहुलता है, उसमें उसी तरह के कार्यकर्ता, नेता को जिम्मेदारी दी गयी है. ताकि विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में जुड़ने वाले जमीनी नेताओं की फेहरिश्त जीत के रास्ते को मजबूत कर सके.

संबंधित समाचार