बरेली: प्रेम प्रसंग में जीजा साली ने खाया जहर, तीन दिन से थे घर से गायब, सेंथल मार्ग पर बेशुद अवस्था में मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली एक प्रेमी जोड़े ने मंगलवार को जहर खा लिया। नबावगंज सेंथल मार्ग दोनों पर बेशुद अवस्था में पुलिस को मिले। आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रेमिका की मंगलवार रात और प्रेमी की बुधवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली एक प्रेमी जोड़े ने मंगलवार को जहर खा लिया। नबावगंज सेंथल मार्ग दोनों पर बेशुद अवस्था में पुलिस को मिले। आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रेमिका की मंगलवार रात और प्रेमी की बुधवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी आपस में जीजा साली थे। युवक की आठ साल पहले अपनी प्रेमिका की बहन से शादी हुई थी। फिलहाल परिजन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।

दोनों रहने वाले है पीलीभीत के, बरेली में रहते थे किराए पर
दरअसल मृतक धनपाल पीलीभीत के बेहरी गांव के रहने वाले था। आठ साल पहले उसकी शादी पीलीभीत के ही रमपुरा फकीर समलपुर गांव की आरती से हुई थी। आरती की पांच बहने और एक भाई है। शादी के बाद धनपाल और उसकी पत्नी आरती बरेली के भोजीपुरा में किराए के माकन में आकर रहने लगे। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ सालों बाद ही धनपाल और उसकी साली विमला देवी का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिससे उनके घर में आए दिन विवाद होता था। परिवार वाले भी इससे बिल्कुल खुश नहीं थे।

28 अगस्त को घर से साली को ले आया था धनपाल
पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को धनपाल अपनी साली विमला देवी को उसके घर से अपने साथ ले आया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें ढूंढने की भी कोशिश की मगर दोनों को कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी बीच मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि नबावगंज-सेथल मार्ग पर एक युवक और युवती बेशुद अवस्था में पड़े है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भोजीपुरा स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पता चला कि दोनों ने जहर खाया है।

रात को मरी प्रेमिका सुबह प्रेमी ने तोड़ा दम
पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान देर रात विमला देवी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सुबह उसके जीजा धनपाल की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

धनपाल के है दो बच्चे
परिजनों ने पुलिस को बताया कि धनपाल और आरती की शादी को करीब 8 साल हो गए। दोनों के दो बेटे है। बड़े बेटे की उम्र करीब छह वर्ष और छोटे की उम्र अभी महज 2 वर्ष है। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

संबंधित समाचार