बांदा: बालिका स्वास्थ्य पर मिशन पिंक हेल्थ की नजर, चेक किया गया 50 छात्राओं का हीमोग्लोबिन
बांदा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने वुमेन डॉक्टर्स विंग और मिशन पिंक हेल्थ शुरू किया है। केंद्र सरकार की मंशा पर देश के हर जनपद में यह स्थापित की गई है। यहां बुधवार को मिशन पिंक हेल्थ का पहला चेकअप कैंप लगाया। 50 छात्राओं का हीमोग्लोबिन चेक किया गया। मिशन पिंक हेल्थ में यहां डॉ. …
बांदा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने वुमेन डॉक्टर्स विंग और मिशन पिंक हेल्थ शुरू किया है। केंद्र सरकार की मंशा पर देश के हर जनपद में यह स्थापित की गई है। यहां बुधवार को मिशन पिंक हेल्थ का पहला चेकअप कैंप लगाया। 50 छात्राओं का हीमोग्लोबिन चेक किया गया। मिशन पिंक हेल्थ में यहां डॉ. शबाना रफीक को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. मोनिका सक्सेना सचिव, डॉ. कंचन सिंह कोषाध्यक्ष होंगे।
डॉ. एसआर वर्मा को बाल रोग प्रभारी बनाया गया है। गूलर नाका स्थित हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल मिशन पिंक हेल्थ का पहला शिविर आयोजित हुआ। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्कूल की छात्राओं का हीमोग्लोबिन चेक किया। उधर, एनीमिया इन एडोलिसेंट गल्र्स कार्यक्रम भी हुआ। डॉ. मोनिका ने आडियो विजुअल प्रजेंटेशन के जरिए छात्राओं में एनीमिया के लक्षण, कारण व उपचार की जानकारी दी। डॉ. कंचन ने माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद रफीक ने कन्याओं को संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के टिप्स दिए। वुमेन डॉक्टर विंग अध्यक्ष डॉ. शबाना ने खून की कमी, अनियमित महावारी और गुड व बैड टच के बारे में बताया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्मा ने संतुलित आहार और व्यायाम पर जोर दिया। स्कूल प्रिंसिपल यासमीन खान सहित इरफान अहमद, खुर्शीद अनवर, अनीसा, चंदन गुप्ता, ममता इत्यादि शामिल रहीं। आडियो विजुअल प्रजेंटेशन कंप्यूटर टीचर आदिल और संचालन मुसाब अहमद ने किया।
