बरेली: पेंड्रोल क्लिप चोरी मामले में आरपीएफ आईजी ने किया सेंट्रल गोदाम का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे आरपीएफ के आईजी एसएन पाण्डेय बुधवार को बरेली पहुंचे और आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। इसके अलावा 22 लाख के पेन्ड्रोल क्लिप चोरी मामले को लेकर सीबीगंज स्थित रेलवे के सेंट्रल गोदाम का भी निरीक्षण किया। उनके आने के खबर सुनते ही आरपीएफ के अधिकारी सुबह से ही जंक्शन और …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे आरपीएफ के आईजी एसएन पाण्डेय बुधवार को बरेली पहुंचे और आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। इसके अलावा 22 लाख के पेन्ड्रोल क्लिप चोरी मामले को लेकर सीबीगंज स्थित रेलवे के सेंट्रल गोदाम का भी निरीक्षण किया। उनके आने के खबर सुनते ही आरपीएफ के अधिकारी सुबह से ही जंक्शन और आरपीएफ थाने की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने में जुटे रहे।

आईजी अवध असम एक्सप्रेस से बरेली जंक्शन पहुंचे। ट्रेन में उनके लिए एक स्पेशल कोच लगाया गया था। आरपीएफ थाने में जाकर उन्होनें दस्तावेजों के रखरखाव और व्यवस्थाओं को देखा। इसके अलावा उन्होने सुरक्षा सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। उसके बाद उन्होंने सीबीगंज में सेंट्रल गोदाम का निरीक्षण किया। बता दें कि इसी गोदाम से रेलवे का माल चोरी हुआ था।

बीते दिनों आंवला की प्राइवेट साइडिंग से सीबीगंज स्थित रेलवे के सेंट्रल गोदाम से चोरी 22 लाख का माल बरामद किया गया था। जिसमें पेन्ड्रोल  क्लिप, ट्रैक पिन, रबर पैड आदि शामिल थे। पूरे मामले में मुख्य आरोपी ठेकेदार राजेश खन्ना और उसका मुंशी छुट्टन फरार चल रहे हैं। जबकि आरपीएफ द्वारा अब तक दो रिटायर एसएसई दिनेश लोहानी और ओम प्रकाश शर्मा, गोदाम मालिक अफजाल, ट्रक चालक राहुल कश्यप को गिरफ्तार किया जा चुका है।

संबंधित समाचार