बरेली: लालफाटक पर डायवर्जन के बाद चौपुला के पास खाली कराई सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लालफाटक पर 90 दिनों के लिए ट्रैफिक बंद हो जाने के बाद बदायूं आने-जाने वाले वाहनों का दबाव चौपुला चौराहे पर बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए बुधवार को नगर निगम की टीम ने एआरएम रोडवेज सहित कई अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान चलाया। टीम ने बदायूं रोड से ओवरब्रिज के नीचे सड़क …

बरेली, अमृत विचार। लालफाटक पर 90 दिनों के लिए ट्रैफिक बंद हो जाने के बाद बदायूं आने-जाने वाले वाहनों का दबाव चौपुला चौराहे पर बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए बुधवार को नगर निगम की टीम ने एआरएम रोडवेज सहित कई अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान चलाया। टीम ने बदायूं रोड से ओवरब्रिज के नीचे सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान तमाम खोखे, अवैध वाहन स्टैंड सहित अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। काफी देर तक चली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा किए दुकानदारों के बीच खलबली मची रही।

अभी बदायूं आने-जाने के लिए दो रास्ते हैं। एक चौपुला चौराहे से होते करगैना होते हुए बदायूं रोड और दूसरा कैंट से लालफाटक होते हुए रामगंगा की ओर जाता है लेकिन लालफाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण चलने की वजह से अब यह फाटक अगले 90 दिनों के लिए बंद हो जाएगा। इसके बाद बदायूं से आने-जाने वाले वाहनों का पूरा लोड करगैना होते हुए चौपुला चौराहे पर आएगा। इससे यहां जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी।

इस देखते हुए परिवहन निगम के एआरएम और ट्रैफिक पुल की मौजूदगी में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बदायूं रोड से चौपुला पुल के किनारे सड़क के दोनों तरफ अवैध कब्जा किए हुए दुकानदारों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पुल के आसपास बड़ी संख्या में फुटपाथ पर खोखे-ठेले वालों के कब्जों के साथ अवैध बस व टैंपो स्टैंड का संचालन हो रहा था।

नगर निगम की टीम ने चौपुला के आसपास अतिक्रमणकारी दुकानदारों को खदेड़ दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ इस बार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि लालफाटक पर ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान चौपुला चौराहा खास तौर से निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान प्रवर्तन दल के साथ कर्नल भोला, जयपाल सिंह पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार