बरेली: एसपी सिटी के स्क्वाड में तैनात सिपाही ने होमगार्ड को पीटा
बरेली, अमृत विचार। एसपी सिटी के स्क्वाड में तैनात सिपाही ने मामूली विवाद में चौकी के अंदर होमगार्ड को जमकर पीटा। इससे होमगार्ड जख्मी हो गया और उसका अंगूठा भी टूट गया। होमगार्ड ने सिपाही के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की लेकिन बाद में उनके बीच में समझौता हो गया। सिपाही कोहाड़ापीर चौकी में …
बरेली, अमृत विचार। एसपी सिटी के स्क्वाड में तैनात सिपाही ने मामूली विवाद में चौकी के अंदर होमगार्ड को जमकर पीटा। इससे होमगार्ड जख्मी हो गया और उसका अंगूठा भी टूट गया। होमगार्ड ने सिपाही के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की लेकिन बाद में उनके बीच में समझौता हो गया।
सिपाही कोहाड़ापीर चौकी में बने आवास में रहता है। मंगलवार की शाम यूपी 112 पर तैनात होमगार्ड देवीदास चौकी में खड़ा था। इसी बीच सिपाही ने उसे यह कहते हुए फटकार लगाई की उसने मच्छरदानी में बांधने के चक्कर में चौकी पर रखा डंडा तोड़ दिया। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।
जिसके बाद सिपाही ने होमगार्ड के साथ गाली गलौज करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस मारपीट में होमगार्ड का अंगूठा भी टूट गया। पीड़ित होमगार्ड ने इसकी शिकायत प्रेमनगर पुलिस से की। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
कोहाड़ापीर चौकी के अंदर सिपाही और होमगार्ड में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। होमगार्ड ने सिपाही के खिलाफ शिकायत की थी। बाद में दोनों के बीच में समझौता हो गया। -शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर प्रेमनगर
