बरेली: सर मुझे पास कर दो, मेरी मां का ऑपरेशन हुआ है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाओं का मूल्यांकन अंतिम दौर में चल रहा है। मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में कई छात्र पास होने की गुहार लगा रहे हैं तो कई हिंदी-अंग्रेजी को छोड़कर सोशल मीडिया की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में मां …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाओं का मूल्यांकन अंतिम दौर में चल रहा है। मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में कई छात्र पास होने की गुहार लगा रहे हैं तो कई हिंदी-अंग्रेजी को छोड़कर सोशल मीडिया की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में मां की किडनी का ऑपरेशन होने की वजह से पास करने की बात लिखकर गुहार लगाई है, हालांकि उत्तर पुस्तिका में सही जवाब न देने की वजह से उसे पास नहीं किया गया।

जानकारी के मुताबिक छात्रा ने लिखा कि सर आपसे हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि आप मुझे पास कर देना। मेरी मां की किडनी का ऑपरेशन हुआ है। मैं एक साल से अस्पताल में उनके साथ ही हूं जिस कारण ठीक से स्टडी नहीं हो पा रही है। मैं आगे से अच्छे से पढ़ाई कर लूंगी। चाहे तो 35 ही नंबर दे देना पर फेल मत करना। साल न खराब हो, इसलिए पास कर दें। मैं किसी की बेटी हूं और आगे बढ़ना चाहती हूं। कुछ गलत लिखा हो तो माफ कर देना।

छात्रा ने इसमें हिंदी, अंग्रेजी के साथ सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाले हिंग्लिश यानी टेक्स्ट मैसेज में इस्तेमाल होने वाले शब्द भी लिखे हैं। इसी तरह से कई छात्र न तो हिंदी और न ही अंग्रेजी में उत्तर दे रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाले शब्दों जैसे आप (aap), मत करना (mat karna) व अन्य का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तरह के छात्रों के उत्तर से शिक्षक भी हैरान हैं।

संबंधित समाचार