कांगो में आतंकवादी हमले में 10 लोगों की मौत, 25 लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किंशासा। अफ्रीकी देश कांगो के उत्तरपूर्वी हिस्से में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) के आतंकवादियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लापता हो गए। ओकापी रेडियो प्रसारक के अनुसार आतंकवादियों ने इटुरी प्रांत में वाहनों के एक काफिले पर यह हमला किया है। कांगो की सेना और …

किंशासा। अफ्रीकी देश कांगो के उत्तरपूर्वी हिस्से में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) के आतंकवादियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लापता हो गए। ओकापी रेडियो प्रसारक के अनुसार आतंकवादियों ने इटुरी प्रांत में वाहनों के एक काफिले पर यह हमला किया है। कांगो की सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों द्वारा काफिले की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के बावजूद आतंकवादी यह हमला करने में सफल रहे। आतंकवादियों ने हमला कर 14 वाहनों को जला दिया और 25 लोगों को बंधक बना लिया।

यह भी पढ़े-

स्टीफंस अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में, ओसाका की प्रतिद्वंद्वी हटी

संबंधित समाचार