कानपुर: अफगानिस्तान में फंसी बेबस मां की बेटी, सरकार से लगाई मदद की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बाबूपुरवा इलाके के बगाही में रहने वाली एक मां ने सरकार से गुहार लगाई है। बाबूपुरवा बगाही के चिड़ीमार मोहल्ले में रहने वाली समीरुन निशा का कहना है कि एक अफ़ग़ानिस्तानी ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर अफगानिस्तान ले गया और उसे वहीं बेच दिया। बाबूपुरवा थाने की पुलिस को पीड़िता …

कानपुर। बाबूपुरवा इलाके के बगाही में रहने वाली एक मां ने सरकार से गुहार लगाई है। बाबूपुरवा बगाही के चिड़ीमार मोहल्ले में रहने वाली समीरुन निशा का कहना है कि एक अफ़ग़ानिस्तानी ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर अफगानिस्तान ले गया और उसे वहीं बेच दिया। बाबूपुरवा थाने की पुलिस को पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। पुलिस ने विदेश मंत्रालय को ईमेल के जरिए इस पूरे मामले के बारे में सूचित कर दिया है।

आपको बता दें, समीरुन निशा के पति इखलाक अहमद अब इस दुनिया में नहीं है। समीरून ने बताया कि उसकी बेटी हिना खान मुंबई के एक बार में काम करती थी। मुंबई में ही अफगानी मोहम्मद गनी से हिना की मुलाकात हुई थी और वहीं से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इसके बाद दोनों की शादी हुई। मोहम्मद गनी हिना को लेकर अफगानिस्तान चला गया। पति मोहम्मद गनी मुंबई वापस लौट आया लेकिन हिना वहीं रहने लगी।

हिना की मां ने सीधा आरोप लगया है कि मोहम्मद गनी ने हिना को वहां पर बेच दिया। अफगानिस्तान में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। 28 अगस्त की रात को हिना ने अपनी मां को फोन कर बताया कि वो काबुल से 80 किलोमीटर दूर जुरमुट इलाके में फंसी हुई हैं। उसने अपनी मां से अफगानिस्तान से उसे और उसके तीन बच्चों को निकालने की गुहार भी लगाई है। समीरन निशा पुलिस के पास अपनी बेटी को अफगानिस्तान पर हिंदुस्तान लाने की गुहार लगाई।

संबंधित समाचार