‘लंदनपुर ग्रंट टाउनशिप’ के मुरीद हुए CM योगी, पूरे प्रदेश में होगा लागू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शहरों में जगमगाती रोशनी और बेहरतरीन सुविधाएं हमेशा से ही लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की तरफ आने को मजबूर करती रही है। लेकिन लखीमपुर जैसे तराई इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली राशि से एक ऐसी टाउनशिप परियोजना विकसित की जा रही है। जिसको देखकर तय कर पाना मुश्किल है …

लखनऊ। शहरों में जगमगाती रोशनी और बेहरतरीन सुविधाएं हमेशा से ही लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की तरफ आने को मजबूर करती रही है। लेकिन लखीमपुर जैसे तराई इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली राशि से एक ऐसी टाउनशिप परियोजना विकसित की जा रही है। जिसको देखकर तय कर पाना मुश्किल है कि क्या ग्रामीण क्षेत्रों में भी ये सुविधाएं आसान थी।

बता दें कि लखीमपुर खीरी के CDO रहे और वर्तमान में केडीए के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कुछ ऐसी ही नजीर पेश की है। जिसकी प्रस्तुति देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जतायी है। अब लखीमपुर खीरी में “न्यू लंदनपुर ग्रंट” का मॉडल अब कानपुर समेत पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा।

क्या है टाउनशिप परियोजना?

लखीमपुर खीरी के लंदनपुर ग्रंट गांव में पीएम आवास योजना को राज्य सरकार की 30 अन्य सुविधाओं का लाभ देते हुए एक मॉडल तैयार किया गया। अनुसूचित जाति और भूमिहीन गरीब 26 परिवारों के लिए गेटेड टाउनशिप विकसित की गयी है, जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध थी।

वहीं, बाब गोकर्णनाथ ग्रामीण आवास टाउनशिप के लिए शासन से कोई ग्रांट नहीं ली गई। यह खूबसूरत टाउनशिप चर्चा में आयी तो पीएम मोदी और सीएम योगी तक ये बात पहुंची। इसके बाद अपर मुख्यसचिव ग्रामीण विकास की तरफ से अरविंद कुमार को प्रेंजेटेशन देने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया। जिसके बाद अब ये परियोजना पूरे प्रदेश में लागू की जायेगी।

क्या है लंदनपुर ग्रंट गांव का मॉडल..जानें

इसके बाद पीएम आवास के तहत व्यक्तिगत आवास के लिए मुफ्त आवंटन। इसके अलावा हर घर में टैप वाटर और टंकी के जरिये जलापुर्ति। हर घर बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था। गोवंश सहभागिता के लिए परिवारों को गोवंश उपलब्ध करवाना। 26 व्यक्तिगत शौचालय और 26 व्यक्तिगत पिट. सार्वजनिक पार्क, मनरेगा के तहत ओपन जिम और वार्किंग ट्रैक। भगवान शिव का मंदिर, खूबसूरत पोखर,आयुष्मान गोल्ड कार्ड। आजिवीका मिशन के तहत महिलाओं का समूह, ऑफिस और स्टोर। राशन कार्ड, पेंशन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, इंडिया मार्का हैंडपम्प। स्ट्रीट लाइट, तोरण द्वार, पक्की नाली कुड़ा प्रबंधन की भी व्यवस्था है.

प्रेजेंटेशन देखकर खुश हुए CM योगी

परियोजना की नींव रखने वाले वरिष्ठ IAS अरविंद सिंह लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी भी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इन टाउनशिप परियोजना के जरिये पूरे देश का ध्यान खींचा। इसके बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लखीमपुर खीरी के दौरे पर गये तो उन्होंने इस परियोजना को लेकर उत्साह दिखाया। जिसके बाद अरविंद सिंह को प्रेजेंटेशन के लिए खासतौर पर लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया। प्रेंजेटेशन दिखाने के बाद अरविंद सिंह कहते है कि सीएम योगी प्रेजेंटेशन देखने के बाद मुस्कुराते नजर आये।

संबंधित समाचार