गोरखपुर: नौकरानी ने मालिक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर। पादरी बाजार इलाके में रहने वाले डायट प्राचार्य डायट प्राचार्य के घर काम करने वाली नौकरानी ने मालिक पर उत्पीडन का आरोप लगाया है। नौकरानी ने कहा कि उसका मालिक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आपको बता दें, नौकरानी नाबालिग थी। घटना के बारे में जब पुलिस को पता चला तब पुलिस ने बाल …
गोरखपुर। पादरी बाजार इलाके में रहने वाले डायट प्राचार्य डायट प्राचार्य के घर काम करने वाली नौकरानी ने मालिक पर उत्पीडन का आरोप लगाया है। नौकरानी ने कहा कि उसका मालिक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आपको बता दें, नौकरानी नाबालिग थी। घटना के बारे में जब पुलिस को पता चला तब पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सामने किशोरा का बयान लिया और उसे चाइल्ड लाइन को दे दिया। बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने लड़की के बयान का वीडियो भी बनाया है।
मालिक की पत्नी भी दूसरे प्रांत में शिक्षक है। पति-पत्नी बाहर रहते हैं और मां की देखभाल के लिए बिहार की नौ साल की किशोरी को घर पर रखा था। मालिक ने जब किशोरी के साथ छेड़छाड़ किया तब उसने इस बात की जानकारी मोहल्ले के एक घर में जाकर दे दी। व्यक्ति ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने बाल कल्याण समिति को इसकी जानकारी देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपित प्राचार्य और लड़की के घर वालों को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
