बिजनौर: दो पक्षों के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/धामपुर,अमृत विचार। मकान बनाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना के बाद मोहल्लेवासियों और पुलिस में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई …

बिजनौर/धामपुर,अमृत विचार। मकान बनाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना के बाद मोहल्लेवासियों और पुलिस में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला बाडवान निवासी जयवीर ने बताया कि उसके पिता अमर सिंह पुत्र मिश्री सिंह सैनी का अपने भाई मुन्ना व उसके परिवार के राजेश, रोहताश, रुपचंद, राजीव से मकान बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर परिवार के दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढी की दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकल आए।

पीडित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पिता के उपर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। गभीर चोट लगने से मौत हो गई। पीडित पक्ष ने पुलिस से हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि परिवार के लोगों के बीच मकान बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आपस में मारपीट हो गई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार