बिजनौर: मुस्लिम फंड के कलेक्शन एजेंट से हजारों की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/जनौर, अमृत विचार। दिनदहाड़े खातेदारों से वसूली करके लौट रहे मुस्लिम फंड के कलेक्शन एजेंट से तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर रुपयों से भरा थैला लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े लूट की वारदात से पुलिस …

बिजनौर/जनौर, अमृत विचार। दिनदहाड़े खातेदारों से वसूली करके लौट रहे मुस्लिम फंड के कलेक्शन एजेंट से तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर रुपयों से भरा थैला लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े लूट की वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया। सूचना देने गए पीड़ित को ही पुलिस ने थाने में बैठा लिया।

जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू में किरतपुर मुस्लिम फंड की ब्रांच मुख्य बाजार में डाकघर रोड पर स्थित है। नगर के मोहल्ला रामलीला निवासी तरुण कुमार पुत्र पप्पू फंड में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है। गुरुवार की सुबह लगभग 11:00 बजे वह गंगोड़ा क्षेत्र के इलाके से साइकिल होकर धन इकट्ठा करके वापस लौट रहा था। जब तरुण ग्राम गंगोड़ा शेख से कुछ दूर आगे पुलिया के पास पहुंचा तो तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे पकड़ लिया।

तरुण के मुताबिक बदमाशों ने उसे आतंकित करते हुए रुपयों से भरा थैला छीनने की कोशिश की। जिसका उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश उसके हाथ से रुपयों का थैला छीनकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों व ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हल्दौर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह तथा कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल कोतवाली देहात क्षेत्र का होने पर पीड़ित कलेक्शन एजेंट को थाने भेज दिया। घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पीड़ित को ही थाने में बैठा लिया। वहीं दूसरी ओर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घंटों जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।

संबंधित समाचार