बरेली: मालिक सिंघ कालड़ा अध्यक्ष एवं गुरदीप सिंघ बग्गा महासचिव बने
बरेली, अमृत विचार। बरेली सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी की गुरुवार को गुरु नानक सतिसंग सभा कोहाड़ापीर पर सभा हुई। जिसमें बरेली की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं समस्त संस्थाओं ने मिलकर सेंट्रल गुरुपर्व की नई प्रबंध समिति का गठन किया। जिसमें सरदार मालिक सिंघ कालड़ा को अध्यक्ष, सरदार गुरदीप सिंह बग्गा को महासचिव बनाया गया। सरदार …
बरेली, अमृत विचार। बरेली सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी की गुरुवार को गुरु नानक सतिसंग सभा कोहाड़ापीर पर सभा हुई। जिसमें बरेली की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं समस्त संस्थाओं ने मिलकर सेंट्रल गुरुपर्व की नई प्रबंध समिति का गठन किया। जिसमें सरदार मालिक सिंघ कालड़ा को अध्यक्ष, सरदार गुरदीप सिंह बग्गा को महासचिव बनाया गया। सरदार हरनाम सिंघ एवं सरदार परमजीत सिंघ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वसम्मिति से प्रदान की गयी।
चुनाव निवर्तमान अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंघ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन सरदार परमजीत सिंघ सलूजा ने किया। चुनाव संपन्न होने के दौरान बरेली की गुरुद्वारा प्रबंध समितियों में मुख्यत: गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सतिसंग सभा कोहाड़ापीर, गुरु नानक दरबार माडल टाउन पीले कवाटर, श्री गुरु नानक सतिसंग सभा गली बताशे वाली, श्री गुरु सिंघ सभा गुरु गोबिंद सिंघ नगर माडल टाउन, गुरुद्वारा छेवी पातशाही जनकपुरी, गुरुद्वारा गुरु रामदास ग्रीन पार्क, गुरुद्वारा सदर कैंट, गुरुद्वारा होती मरदान, गुरुद्वारा आईजट नगर, गुरुद्वारा इन्द्रा नगर, गुरुद्वारा सिविल लाइंस, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार पूरबा सुभाष नगर, गुरुद्वारा उदासी कैंट, गुरुद्वारा नानकसर ठाट के अलावा सिख मिशनरी कालिज, अखंड कीरतनी जत्था, सिख सेवक जत्था, गुरु सेवक जत्था के समस्त सदस्य मौजूद थे।
चुनाव के दौरान मुख्य रूप से सुखवन्त सिंघ, सुरेन्द्र सिंघ दुआ, हरवन्तपाल सिंघ बेदी, कुलदीप सिंघ पन्नू, परमजीत सिंघ पम्मी, राजेन्द्र सिंघ बख्शी, आरपी अैस कालड़ा, विन्दरपाल सिंघ, हरदीप सिंघ, गुरुबचन सिंघ, भुपेन्दर सिंघ, अमरजीत सिंघ कालड़ा, जसवंत सिंघ, परमजीत बग्गा, निरमान सिंघ बग्गा, गुरनाम सिंघ, कुलवंत सिंघ, अमरदीप सिंघ, जसपाल सिंघ, घनेन्दर सिंघ, इन्दरजीत सिंघ, रंजीत सिंघ, गुरुदर्शन सिंघ, प्रीतम सिंघ, जगदीश अरोड़ा, करतार सिंघ, अमरजीत सिंघ बन्टी, परमजीत सिंघ पम्मी, अमरजीत सिंघ टोनी, प्रभजोत सिंघ, सतपाल सिंघ, मिन्टू छाबड़ा, ऐपी सिंघ, प्रीतम सिंघ, राजेन्द्र सिंघ, बलविन्दर सिंघ, मनु बख्शी, अमनदीप सिंघ सोढी आदि ने नवगठित कमेटी को बधाई दी।
अध्यक्ष मालिक सिंघ कालड़ा ने संगत का धन्यवाद करते हुए बताया कि कमेटी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। बरेली के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कमेटी में रखा जाएगा।
बरेली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने चुनाव को अवैधानिक करार दिया
बरेली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दलबीर सिंह के हस्ताक्षर से गुरुवार की शाम जारी प्रेसनोट में कहा गया है कि बरेली सेंट्रल ग्रुप कमेटी का चुनाव जो कि 5 सितंबर को गुरुद्वारा संजय नगर नगर में होना निश्चित है। उसके विरुद्ध जाकर पार्टी मालिक सिंघ कालड़ा इत्यादि द्वारा (जो पूर्व में विवादित रहे हैं) स्वयंभू चुनाव 2 सितंबर को अवैधानिक रूप से करवाए हैं।
जिसमें केवल अपने पक्ष के लोगों को शामिल किया है। जिसको बरेली के अधिकतर गुरुद्वारा साहिबान द्वारा निरस्त कर दिया गया है। विधि संगत 5 सितंबर को चुनाव है। चुनाव में सरदार दलबीर सिंघ एवं सरदार अमरजीत सिंह पिंका को चुनाव अधिकारी जनरल बॉडी की मीटिंग में पहले ही घोषित किया जा चुका है।
