बरेली: तस्कर प्रधान को सात दिन की रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मैक तस्कर प्रधान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बरेली पुलिस उसकी संपत्ति को सील करने की तैयारी कर रही है। वहीं दिल्ली पुलिस उसे 7 दिन की रिमांड पर दिल्ली ले गई है। बताया जाता है कि वहां पर प्रधान का बड़ा नेटवर्क है। फतेहगंज पूर्वी के पढ़ेरा गांव के प्रधान …

बरेली, अमृत विचार। स्मैक तस्कर प्रधान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बरेली पुलिस उसकी संपत्ति को सील करने की तैयारी कर रही है। वहीं दिल्ली पुलिस उसे 7 दिन की रिमांड पर दिल्ली ले गई है। बताया जाता है कि वहां पर प्रधान का बड़ा नेटवर्क है।

फतेहगंज पूर्वी के पढ़ेरा गांव के प्रधान छोटे को पुलिस ने कुछ दिनों पहले 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। प्रधान के साथ उसका भतीजा भी पकड़ा गया था। पुलिस ने जब प्रधान की संपत्ति का ब्यौरा निकाला तो पता लगा कि उसने स्मैक बेचकर करोड़ों रुपए कमाए हैं। छोटे प्रधान की गिरफ्तारी की खबर जब दिल्ली पुलिस को हुई तो उसने फतेहगंज पूर्वी आकर प्रधान से पूछताछ की।

बरेली पुलिस की रिमांड पूरी होने के बाद जब प्रधान जेल चला गया तो दिल्ली पुलिस बुधवार को छोटे प्रधान को 7 दिन की रिमांड पर लेकर दिल्ली चली गई। बताया जाता है प्रधान का दिल्ली में बड़ा नेटवर्क है। वह दिल्ली में किसको स्मैक की सप्लाई करता था, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही दिल्ली पुलिस इस मामले में वहां से गिरफ्तारी कर सकती है।

प्रधान को सात दिन की रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस ले गई है। वहां भी उससे स्मैक तस्करों और उसके खरीदारों के बारे में पूछताछ की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार