आज का राशिफल | 03 सितंबर, 2021
मेष राशि आज अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिन्ता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। वृष राशि आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। …
मेष राशि
आज अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिन्ता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा।
वृष राशि
आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे।
मिथुन राशि
आज व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये काफी लाभप्रद सिद्ध होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
कर्क राशि
आज धन की उधारी करने से बचना चाहिये। व्यवसाय में हुए नुकसान की भरपायी कर सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिये। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप प्रसन्न रहेंगे।
सिंह राशि
आज आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संबन्धित मामलों को लेकर चिन्ता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें।
कन्या राशि
आज वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में आपको बेहतरीन मान-सम्मान प्राप्त होगा। इंटरव्यू में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। कला से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी।
तुला राशि
आज छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी व्यवसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ने की सम्भावना बन रही है।
वृश्चिक राशि
आज असन्तुलित खानपान के कारण गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। लेकिन आप चतुराई से आप अपना काम निकाल लेंगे। कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा।
धनु राशि
आज माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। जोड़ों और कूल्हों में दर्द को लेकर थोड़ी समस्या होगी। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें।
मकर राशि
आज घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा।
कुंभ राशि
आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर फोकस रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर मामले अटकने की सम्भावना है।
मीन राशि
आज सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर सँभल कर प्रतिक्रिया दें।
