OMG: कुत्ते के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया नाबालिग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग पर कुकर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में थी। नाबालिग ने एक स्‍ट्रीट डॉग के साथ कुकर्म किया और उसे स्‍थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद नाबालिग …

लखनऊ। राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग पर कुकर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में थी। नाबालिग ने एक स्‍ट्रीट डॉग के साथ कुकर्म किया और उसे स्‍थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद नाबालिग के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशु क्रूरता और कुकर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी अनुसार वारदात विभूति खंड इलाके की है।यहां नाबालिग को एक महिला ने झोपड़ी में रंगे हाथ पकड़ा। जिसके बाद स्‍थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।

अचानक भौंकने लगे तो महिला को पता चला…

विराज खंड निवासी साक्षी सिंह ने पुलिस को बताया कि वो अक्सर रात को स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाती हैं। ऐसे में बुधवार की रात करीब 12 बजे वो स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही थी कि अचानक उनमें से एक कुत्ता भौंकने लगा और पास के ही एक खाली प्लॉट पर बनी झोंपड़ी की ओर जाने लगा। साक्षी ने बताया कि इस दौरान जब झोंपड़ी में जाकर देखा तो एक नाबालिग आपत्तिजनक अवस्‍था में वहां पर था और पास ही एक कुत्ता लहुलुहान हालत में पड़ा था। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पीड़ित स्ट्रीट डॉग को चिकित्सक के पास पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है।

मजदूरी करता है नाबालिग

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही नाबालिग को लेकर अपनाई जाने वाली विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार