अयोध्या: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 8 बाइक सहित 1 समरसेबल बरामद
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किनार नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए गए चोरों चोर के …
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किनार नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए गए चोरों चोर के कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिल और एक समरसेबल बरामद किया है। पकड़े गए शातिर चोरों के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राकेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राहुल कुमार के नेतृत्व में थाना इनायतनगर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान अभियुक्त गण पिन्टू पासी और लवकुश का पुरवा रेवना थाना इनायत नगर को बारून बाजार के पास से बीते 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए दोनों चोरों से कड़ी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चोरों ने थाना क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर घूम-घूम कर बाइकों की चोरी किए जाने की घटनाओं का खुलासा किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी चौकी बारून व उप निरीक्षक रामअवतार, राम प्रभारी चौकी हैरिंग्टनगंज कांस्टेबल, हिमांक पाण्डेय, विजय सिंह, अजय सिंह एवं एसओजी टीम के सिपाही मुकेश यादव, विनय राय व सौरभ सिंह, अजीत गुप्ता तथा शिवम शामिल रहे।
