अभियान के दौरान रेहड़ी वाले ने अधिकारी पर किया था हमला, उद्धव ठाकरे बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ठाणे नगर निगम (टीएमसी) की उस वरिष्ठ अधिकारी से बात की जो एक रेहड़ी वाले के हमले में घायल हो गई थीं और आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सहायक निगम आयुक्त कल्पिता पिम्पले से टेलीफोन पर बात की जिन …

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ठाणे नगर निगम (टीएमसी) की उस वरिष्ठ अधिकारी से बात की जो एक रेहड़ी वाले के हमले में घायल हो गई थीं और आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सहायक निगम आयुक्त कल्पिता पिम्पले से टेलीफोन पर बात की जिन पर रेहड़ी वाले ने इस हफ्ते अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान चाकू से हमला कर दिया था जिसमें उनकी तीन अंगुलियां कट गईं और उनके सिर में चोट आयी थी।

ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के और नगर निगम के आयुक्त विपिन शर्मा बातचीत के दौरान मौजूद थे। बातचीत में ठाकरे ने घायल अधिकारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और आश्वासन दिया कि आरोपी को कड़ा दंड दिलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निगम आयुक्त से रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी अभियान के बारे में पूछा और निर्देश दिया कि यह अभियान तेज किया जाए। नगर निकाय के अधिकारी पर हमले की राजनीतिक दलों एवं विभिन्न तबके ने कड़ी निंदा की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म