हल्द्वानी: गोरापड़ाव गोलीकांड, डेढ़ करोड़ का लेनदेन बताया विवाद का कारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गोरापड़ाव में पूर्व फौजी को गोली मारने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। रंजिश के चलते रुद्रपुर का एक कारोबारी भी शक के दायरे में है। दोनों पक्षों के बीच डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गोरापड़ाव में पूर्व फौजी को गोली मारने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। रंजिश के चलते रुद्रपुर का एक कारोबारी भी शक के दायरे में है। दोनों पक्षों के बीच डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़ित पूर्व फौजी गोली मारने वाले आरोपी को जानता पहचानता नहीं है। उसे किसी और ने भी नहीं देखा। इसके चलते अभी तक गोली मारने वाले आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने रंजिश के चलते रुद्रपुर के कारोबारी पर हमला करवाने का शक जताया है।

पूर्व फौजी का आरोप है कि रंजिश के चलते कारोबारी ने उन्हें और उनके बेटे को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की सुपारी दी। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का विवाद है। इसकी पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि घटना के वक्त वह कारोबारी कहां था और किससे संपर्क में था। गोली मारने वाले की धरपकड़ के बाद वारदात की असली वजह का पता लगेगा। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

कारोबारी ने दी थी धमकी: पीड़ित
हल्द्वानी। एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल फौजी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूर्व फौजी कौस्तुभानंद के अनुसार उनका कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपए लेनदेन का विवाद था। बेटा पूर्व में कारोबारी के साथ काम कर चुका है। उन्होंने कारोबारी को 20 लाख रुपये दे दिए थे। जबकि उनके बेटे ने भी 53 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। लेकिन कारोबारी 80 लाख रुपये बकाया बता रहा है। इस संबंध में उनका कोर्ट केस भी चल रहा है। कारोबारी ने उन्हें और बेटे को देख लेने की धमकी दी थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज