रामपुर: दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में पूरी नहीं हो सकी जिरह, आज भी होंगे सवाल-जवाब
रामपुर, अमृत विचार। दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी से शुक्रवार को भी आजम खां के अधिवक्ताओं ने उनसे जिरह की, जोकि पूरी नहीं हो सकी। शनिवार को भी जिरह जारी रहेगी। गौरतलब है कि भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने वर्ष 2019 में थाना गंज में मुकदमा दर्ज …
रामपुर, अमृत विचार। दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी से शुक्रवार को भी आजम खां के अधिवक्ताओं ने उनसे जिरह की, जोकि पूरी नहीं हो सकी। शनिवार को भी जिरह जारी रहेगी।
गौरतलब है कि भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने वर्ष 2019 में थाना गंज में मुकदमा दर्ज कराया था उनका आरोप है कि सपा सांसद आजम खां ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खां के दो-दो जन्म प्रमाण दो जगह से बनवाए।
एक रामपुर नगर पालिका से जिसमें जन्म की तिथि 1 जनवरी 1993 और दूसरा लखनऊ से जिसमें जन्म तिथि 30 सितंबर 1990 दर्शायी गई थी जबकि अब्दुल्ला आजम खां के शैक्षिक अभिलेखों में 1- जनवरी 1993 है। सपा सांसद आजम खां ने फर्जीवाड़ा अपने पुत्र को स्वार से चुनाव लड़ाने के लिए किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।
सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम खां 26 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद हैं जबकि सपा सांसद आजम खां कोरोना संक्रमित होने के कारण मेंदाता अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। वहीं अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में बंद हैं। दोनों पिता पुत्र डेढ़ साल से जेल में बंद हैं।शुक्रवार को भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में जिरह हुई।आजम खां के अधिवक्ताओं द्वारा उनसे से चार दिन से जिरह की जा रही है,जोकि पूरी नहीं हो सकी।अब इस मामले में शनिवार को भी जिरह जारी रहेगी।
जन्म प्रमाण पत्र के मामले में वादी आकाश सक्सेना की गवाही हुई। लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी है। 4 सितंबर को भी जिरह जारी रहेगी। रामऔतार सैनी,एडीजीसी
