अमेठी: तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले के थाना बाजार शुकुल क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव पुत्र ललऊ यादव उम्र लगभग 65 वर्ष गुरुवार को जानवर चराने गए थे। किंतु वापस नहीं आए परिजनों ने काफी ढूंढा शुक्रवार को दोपहर बड़ी बाग के पास पचखडा तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में शव दिखाई पड़ी। मृतक के पुत्र ने पुलिस …

अमेठी। जिले के थाना बाजार शुकुल क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव पुत्र ललऊ यादव उम्र लगभग 65 वर्ष गुरुवार को जानवर चराने गए थे। किंतु वापस नहीं आए परिजनों ने काफी ढूंढा शुक्रवार को दोपहर बड़ी बाग के पास पचखडा तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में शव दिखाई पड़ी।

मृतक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दिया जैसे ही प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद सिंह को जानकारी हुई तत्काल उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार मय टीम को मौके पर भेजकर शव को बाहर निकलवाया और कागजी कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

संबंधित समाचार