बरेली: साले-बहनोई ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। शादी की रिश्ता तय होने के बाद युवक-युवती से बातचीत करने लगा। इसी बीच उसने मौका पाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि मौका पाकर युवक अपने बहनोई को उसके घर ले गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब दहेज में दस लाख की नकदी और कार …
बरेली, अमृत विचार। शादी की रिश्ता तय होने के बाद युवक-युवती से बातचीत करने लगा। इसी बीच उसने मौका पाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि मौका पाकर युवक अपने बहनोई को उसके घर ले गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब दहेज में दस लाख की नकदी और कार की मांग कर रहे हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर की रहने वाली युवती ने बताया कि 14 जुलाई को उसकी सगाई सिठौरा निवासी अजय के साथ हुई थी। सगाई के बाद वह युवती से बातचीत करने लगा और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए।
आरोप है कि 26 जुलाई को अजय अपने बहनोई के साथ उसके घर पहुंचा और सामूहिक दुष्कर्म किया। अब आरोपी दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रहे हैं।
