बरेली: विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण में तेजी लाएं
बरेली, अमृत विचार। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 तथा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष …
बरेली, अमृत विचार। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 तथा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से चुनाव सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि चुनावों में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी पोलिंग बूथों पर वैक्सीनेशन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर से लेकर अन्य प्रासांगिक स्थानों पर मतदाता जागरुकता दिवस के कार्यक्रम कराएं। उस कार्यक्रम का सोशल मीडिया से प्रचार करें।
कार्यक्रम के फोटो और वीडियो फेसबुक तथा ट्वीटर पर भी अपलोड किए जाएं। निर्देश दिए कि सभी जिलों में ईवीएम मशीन लाने के प्रोटोकाल पर सही ढंग से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि बूथ पर बिजली, पानी व शौचालय आदि की पूर्ण व्यवस्था हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि बरेली में ईवीएम मशीनें नियत समय पर पहुंच जाएंगी। जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग आदि अधिकारी इसमें शामिल हुए।
