बरेली: वैक्सीनेशन कराने के बाद बिगड़ी युवती की हालत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में शुक्रवार को कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे चक्कर आने लगा। पता चलने पर उसे स्टाफ ने एईएफआई रूम में रोक लिया। डाक्टर ने जांच की और पानी पिलाया गया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत सामान्य हुई तो घरवालों के साथ वह …

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में शुक्रवार को कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे चक्कर आने लगा। पता चलने पर उसे स्टाफ ने एईएफआई रूम में रोक लिया। डाक्टर ने जांच की और पानी पिलाया गया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत सामान्य हुई तो घरवालों के साथ वह चली गई।

इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि कोई गंभीर बात नहीं थी। जिला अस्पताल में स्टाफ की ओर से सूचित किया गया। वैक्सीनेशन कराने के बाद युवती तुरंत घर जाने लगी थी, जिससे अचानक उसे चक्कर आ गया था।

स्टाफ की ओर से पानी- पिलाकर व थोड़ी देर बाद युवती सामान्य हो गई। उन्होंने बताया कि कभी नाश्ता न करने के चलते ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं।

संबंधित समाचार