बदायूं: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
बदायूं, अमृत विचार। हजरतपुर थाना क्षेत्र के धरेली गांव में बृहस्पतिवार शाम ज्योति पत्नी रिंकू का शव घर में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तो मृतका के ससुराल वाले फरार थे। मायके वालों का कहना है कि ज्योति की दहेज के लिए हत्या की गई है ग्राम …
बदायूं, अमृत विचार। हजरतपुर थाना क्षेत्र के धरेली गांव में बृहस्पतिवार शाम ज्योति पत्नी रिंकू का शव घर में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तो मृतका के ससुराल वाले फरार थे। मायके वालों का कहना है कि ज्योति की दहेज के लिए हत्या की गई है
ग्राम कुडरा मझरा निवासी बबलू ने जून 2021 को अपनी बहन ज्योति (20) की शादी दातागंज क्षेत्र के गांव धरेली निवासी रिंकू के साथ की थी। बबलू के मुताबिक उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। मगर इससे ज्योति के ससुराल वाले खुश नहीं थे।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उन्हें एक रिश्तेदार के जरिए ज्योति की हत्या किए जाने की सूचना मिली। वह परिवार समेत रात में ही धरेली गांव जा पहुंचे। उन्होंने देखा तो ज्योति का शव चारपाई पर पड़ा था। परिवार वाले घर से फरार थे। घर में केवल मेवाराम मौजूद थे। उन्होंने इसकी सूचना हजरतपुर थाना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने ज्योति का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति की मौत लटकने से हुई थी।
