रायबरेली: प्रधान पुत्र को फर्जी हस्ताक्षर व मोहर करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज
रायबरेली। जिले के खीरों ब्लॉक के एक प्रधान पुत्र को दूसरे गांव की प्रधान की मोहर व दस्तखत करना उस समय भारी पड़ गया। जब मामला प्रकाश में आने के बाद महिला प्रधान ने पुलिस से शिकायत कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र की हर्दी …
रायबरेली। जिले के खीरों ब्लॉक के एक प्रधान पुत्र को दूसरे गांव की प्रधान की मोहर व दस्तखत करना उस समय भारी पड़ गया। जब मामला प्रकाश में आने के बाद महिला प्रधान ने पुलिस से शिकायत कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र की हर्दी गांव की महिला प्रधान सावित्री देवी पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में क्षेत्र के ही बरौंड़ी गांव की प्रधान के पुत्र लालपुर निवासी शिवकुमार उर्फ शिवलाल लोधी पर आरोप लगाया है कि हरदी गांव निवासी रत्नेश कुमार की पुत्री आराधना ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित योजनाओं के तहत संचालित योजनाओं को लेकर सिलाई मशीन के लिए आवेदन किया था।
जिस आवेदन में आवेदक के संबंधित गांव के प्रधान का हस्ताक्षर व मोहर होना जरूरी है। लेकिन आवेदिका ने अपने ग्रामप्रधान की हस्ताक्षर नहीं कराए और शिवलाल ने फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। फर्जी हस्ताक्षर व मोहर की जानकारी मिलते ही महिला प्रधान ने जिलाधकारी,खंड विकास अधिकारी सहित पुलिस को तहरीर दी। महिला ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर के मामले को तूल पकड़ते ही पुलिस ने प्रधान पुत्र पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि महिला प्रधान की तहरीर पर बरौंड़ी की महिला प्रधान के पुत्र जो शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है।
