अमरोहा: अफसरों के इंतजार में 15 घंटे तक फंदे से लटकता रहा छात्रा का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडी धनौरा, अमृत विचार। महिला प्रधान की नाबालिग बेटी का शव 15 घंटे से फांसी के फंदे पर झूलता रहा। परिजनों का कहना है कि जब तक डीएम, एसपी मौके पर पहुंचकर घटना की सीबीआई जांच का आश्वासन नहीं देते, शव को नीचे नहीं उतारने दिया जाएगा। गुस्साए ग्रामीणों ने 10 घंटे से बिजनौर स्टेट …

मंडी धनौरा, अमृत विचार। महिला प्रधान की नाबालिग बेटी का शव 15 घंटे से फांसी के फंदे पर झूलता रहा। परिजनों का कहना है कि जब तक डीएम, एसपी मौके पर पहुंचकर घटना की सीबीआई जांच का आश्वासन नहीं देते, शव को नीचे नहीं उतारने दिया जाएगा। गुस्साए ग्रामीणों ने 10 घंटे से बिजनौर स्टेट हाईवे को भी जाम कर दिया।

इसके बाद भी डीएम, एसपी जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके। एएसपी ही फोर्स के संग मौके पर डेरा डाले रहे और ग्रामीणों को मनाने में जुटे रहे। हालांकि बाद में डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंडी धनौरा ब्लॉक के गांव देहरा चक की महिला प्रधान कुंता देवी जाटव की 16 वर्षीय पुत्री शालनी उर्फ निक्की का शव शुक्रवार की शाम को गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर लटका मिला। शालनी मंडी धनौरा के राष्ट्रीय इंटर कालेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह शुक्रवार को सुबह हर रोज की तरह साइकिल से स्कूल गई थी। किशोरी के पिता हुकम सिंह ने बताया कि वह स्कूल के बाद ट्यूशन शाम को चार बजे घर लौटती थी। लेकिन शुक्रवार की शाम को साढ़े पांच के करीब घर पहुंचने के बजाए उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

सूचना पर मौका-ए-वारदात पहुंची पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी सैम्पल उठवाए। किशोरी के पिता हुकम सिंह ने डीएम व एसपी के मौके पर आने के बाद शव नीचे उतारने देने की बात कही। शव को फांसी पर लटके हुए 15 घंटे बीतने के बाद डीएम व एसपी मौके पर नहीं पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने रात दस बजे से चुचैला कलां कस्बे में बिजनौर स्टेट हाईवे जाम कर सड़क पर बैठ गए।

रात भर ग्रामीण व महिलाएं रोड जाम कर सड़क पर ही बैठे रहे। हालांकि एएसपी चंद्रशेखर शुक्ला शव नीचे उतारने को मनाने में जुटे रहे। लेकिन ग्रामीण डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने और लिखित में सीबीआई जांच के आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।

जाम खोलने के लिए पु्लिस ने धमकाया
ग्रामीणों संग सड़क जाम कर बैठे छात्रा के पिता हुकम सिंह का कहना है कि पुलिस उनकी बात सुनने के बजाए जाम खोलने के लिए धमका रही है। हुकम सिंह का कहना है कि जब तक डीएम एसपी यहां आकर सीबीआई जांच कराने का लिखित आश्वासन नही देंगे तबतक सड़क हटेंगे नहीं और न ही शव को नीचे उतारने देंगे। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

शुक्रवार की रात दस बजे से स्टेट हाईवे पर जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि छोटे चार पहिया वाहनों को पुलिस वैकल्पिक मार्गो के जरिए गन्तव्य के लिए निकाल रही है। सुरक्षा की दृषिट से मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

डीएम व एसपी के पहुंचने पर खुला जाम
घटना को करीब 15 घंटे बीत चुके हैं। घटना सामने आने के बाद से शव भी फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। किशोरी के परिजन व ग्रामीण शुरुआत से ही मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन डीएम और एसपी जिला मुख्यालय से 32 किमी का सफर तय नहीं कर सके। मौके पर अधीनस्थों को भेज कर उनसे ही पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फांसी पर जाटव बिरादरी की बेटी झूल रही है, इसलिए प्रशासन इस तरह का रवैया अपना रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर रात में ही डीएम व एसपी मौके पर आ जाते तो शव को उतार लिए होते, लेकिन अफसरों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। हालांकि शनिवार की दोपहर डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। परिजनों को आश्वासन दिया कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। जो भी घटना को लेकर दोषी होगा उसको सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

डीएम एसपी के लिखित में आश्वासन के बाद परिजनों ने शव फंदे पर से नीचे उतारने दिया। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात दस घंटे से जारी जाम भी खोल दिया।

पुलिस ने मृतका के पिता हुकम सिंह की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला आला अफसरों की नजर में है। उनके दिशा निर्देशन में ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जयवीर सिंह, थानाध्यक्ष मंडी धनौरा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव