लकनऊ: निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिर कर मजदूर की मौत, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में शुक्रवार देर शाम 12वीं मंजिल से गिर कर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर युवक के पिता की तरफ से ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्नाव के सोहरामऊ निवासी धीरेंद्र कुमार (26) ठेकेदार के साथ काम करता था। शुक्रवार शाम …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में शुक्रवार देर शाम 12वीं मंजिल से गिर कर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर युवक के पिता की तरफ से ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्नाव के सोहरामऊ निवासी धीरेंद्र कुमार (26) ठेकेदार के साथ काम करता था। शुक्रवार शाम वह निर्माणाधीन अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर शटरिंग सही कर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से धीरेंद्र नीचे जा गिरा।

12वीं मंजिल से गिरने के कारण लगी गम्भीर चोट से उसकी मौत हो गई। बेटे के साथ हुए हादसे की सूचना पर पहुंचे पिता मुन्नालाल ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बहुमंजिला इमारत पर काम करने के बावजूद ठेकेदार ने मजदूरों को सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए थे। इंस्पेक्टर आनन्द शुक्ल के अनुसार मुन्नालाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार