बरेली: अमान परिवर्तन के बाद पहली बार ट्रैक पर दौड़ी मालगाड़ी
बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत-शाहजहांपुर सेक्शन पर अमान परिवर्तन हो चुका है। सीआरएस निरीक्षण के बाद ट्रेनों के संचालन को भी मंजूरी मिल गई। शनिवार को अमान परिवर्तन के बाद पहली बार शाहजहांपुर के रास्ते कोयले से लदी मालगाड़ी बीसलपुर पहुंची। यह ट्रेन सेंट्रल कोल शील्ड लिमिटेड धनबाद से चलकर बीसलपुर पहुंची थी। बजाज एनर्जी लिमिटेड …
बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत-शाहजहांपुर सेक्शन पर अमान परिवर्तन हो चुका है। सीआरएस निरीक्षण के बाद ट्रेनों के संचालन को भी मंजूरी मिल गई। शनिवार को अमान परिवर्तन के बाद पहली बार शाहजहांपुर के रास्ते कोयले से लदी मालगाड़ी बीसलपुर पहुंची। यह ट्रेन सेंट्रल कोल शील्ड लिमिटेड धनबाद से चलकर बीसलपुर पहुंची थी।
बजाज एनर्जी लिमिटेड द्वारा कोयले के 58 बॉक्स एंड एचसी वैगन बुक किए गए थे। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंडल में यह ट्रेन कुल 46.39 किलोमीटर चली। जिससे मंडल को 3.65 लाख रुपए से अधिक का पार्ट शेयर प्राप्त हुआ जबकि बीसलपुर टर्मिनस को 78.88 हजार का रेल राजस्व मिला है।
बीसलपुर टर्मिनस पर इस मौके पर एडीआरएम इंफ्रास्टक्चर विवेक गुप्ता, सीनीयर डीसीएम रोहित गुप्ता, सीनियर डीएसओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उम्मीद की जा रही है कि अब जल्द ही इस रूट पर यात्री ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जा सकेगा।
