बरेली: ट्रांसफर के बाद तैनाती न लेने के चलते चार बाबुओं को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तबादले के बाद दूसरे जिलों में तैनाती नहीं लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ शासन की ओर से सख्त रवैया अपनाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों में हड़कंप मचा है। शासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे चार लिपिकों को नोटिस …

बरेली, अमृत विचार। तबादले के बाद दूसरे जिलों में तैनाती नहीं लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ शासन की ओर से सख्त रवैया अपनाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों में हड़कंप मचा है। शासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे चार लिपिकों को नोटिस जारी कर जबाव तलब किया गया है। जबकि एक लिपिक की स्थानंतरण याचिका को खारिज कर दिया गया है।

सीएमओ कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात रहे शाहरान अली ने याचिका दायर कर तबादला निरस्त करने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने परिवारिक समस्याओं और बच्चों की पढ़ाई का हवाला दिया था। निदेशक प्रशासन ने लिखा है कि शाहरान अली 20 साल से अधिक समय से जिले में तैनात हैं।

ऐसे में उनका तबादला नियमानुसार किया गया है। इसके साथ ही मो.जावेद, प्रियंका माथुर और मीना खरे को नोटिस भेजा गया है। नोटिस के अनुसार तीन दिन में तैनाती लें या फिर स्पष्टीकरण दें। ऐसा न करने पर लिपिकों के खिलाफ उप्र सरकारी सेवक नियमावली के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार