बरेली: सपा की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सपा ने बैठक की जिसमें सपा नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती से ही चुनाव में जीत मिलेगी। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराना है तो 80 से अधिक उम्र …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सपा ने बैठक की जिसमें सपा नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती से ही चुनाव में जीत मिलेगी। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराना है तो 80 से अधिक उम्र के वोटरों तक अपनी बात पहुंचानी होगी।
इधर, पार्टी में पिछले दिनों शामिल हुए भाजपा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह के बेटे धीरेंद्र सिंह धीरू का युवा फ्रंटल संगठन यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव एजाज अहमद, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव सत्येंद्र माथुर ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री अताउर रहमान, सुल्तान बेग, छोटे लाल गंगवार, विजय पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सूरज यादव, अनिल गंगवार, सुनील यादव, गजेंद्र कुर्मी, अहमद खान, मुकेश यादव, अमर काले, मनोहर सिंह, रामोतार गंगवार, करन रत्नाकर, अमित पटेल, अमन यादव, अवधेश आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता का सपाइयों ने किया स्वागत
उतराखंड जा रहे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का शनिवार को जिले में कई जगह स्वागत हुआ। वे उत्तराखंड के प्रभारी भी हैं। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बीसलपुर चौराहे तो अन्य पदाधिकारियों ने बहेड़ी तक जगह-जगह उनका स्वागत किया। बहेड़ी में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सपा सदैव किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रही है। किसान आंदोलन में भी सपा ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री अताउर रहमान, सत्येंद्र यादव, जफर बेग, रविंदर यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, संजीव सक्सेना, भूपेंद्र कुर्मी, मोहित भारद्वाज, अखिलेश, रेहाना बी, कमलेश आदि मौजूद रहे।
