बरेली: यातायात पुलिस की गलती से रूट डायवर्जन में लग रहा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाल फाटक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए आनन-फानन में ट्रैफिक पुलिस द्रारा रूट डायवर्जन तो कर दिया गया। मगर यातायात पुलिस की व्यवस्थाएं लाचार दिखाई दे रही हैं। यातायात पुलिस की वजह से रूट डायवर्जन में भी हर रोज लाल फाटक पर भीषण जाम लग रहा है। ऐसी परिस्थितियां निर्माणाधीन फ्लाईओवर की …

बरेली, अमृत विचार। लाल फाटक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए आनन-फानन में ट्रैफिक पुलिस द्रारा रूट डायवर्जन तो कर दिया गया। मगर यातायात पुलिस की व्यवस्थाएं लाचार दिखाई दे रही हैं। यातायात पुलिस की वजह से रूट डायवर्जन में भी हर रोज लाल फाटक पर भीषण जाम लग रहा है।

ऐसी परिस्थितियां निर्माणाधीन फ्लाईओवर की लेटलतीफी और हादसों का कारण बन सकती हैं। यहां से सिर्फ दो पहिया वाहनों को निकलने की अनुमति है लेकिन चार पहिया वाहनों के अलावा भारी वाहन भी पहुंच जा रहे हैं लेकिन यातायात पुलिस अंजान बनी हुई है। ऐसे में अब अगर यातायात पुलिस लाल फाटक से बुखारा मोड़ तक जाने वाले रास्ते पर डिवाइडर लगा दे तो क्रासिंग से जाम की समस्या बिल्कुल समाप्त हो जाएगी।

लंबे समय से कैंट क्षेत्र में स्थित लाल फाटक फ्लाईओवर के निर्माण कार्य अटका हुआ था। कुछ दिन पहले ही रेलवे ने काम कराने के लिए एसपी टैफिक को पत्र लिखकर 90 दिन के लिए रूट डायवर्जन मांगा था। इसके निस्तारण के लिए अधिकारियों की बैठक में रूट डायवर्जन तय किया गया था। कई बार रणनीती बनाने के बाद भी अधिकारी सही से रूट डायवर्जन नहीं कर पाए। जिसके चलते हर रोज लाल फाटक रेलवे क्रासिंग पर जाम के हालात बन रहे हैं।

रूट डायवर्जन के पहले दिन से भारी वाहन निकलना जारी है। बुखारा मोड़ की तरफ से लाल फाटक आने वाले रास्ते पर तो बैरीकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। बैरीकेडिंग लगे होने की वजह से सिर्फ दो पहिया वाहन सवार की जा सकते हैं लेकिन लाल फाटक की तरफ से बुखारा मोड़ तक जाने वाले रास्ते पर किसी भी तरह की बैरीकेडिंग न होने से दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन जारी है। बाइक से लेकर कार, रिक्शा, ऑटो रिक्शा व अन्य तरह के वाहन बड़ी संख्या में वहां से गुजर रहे हैं।

संबंधित समाचार