आज का राशिफल | 05 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज घर में किसी कारणवश तनावपूर्ण माहौल हो सकता है। अहंकार वश किसी का अपमान न करें। आज दिन शान्तिपूर्वक बितायें। यदि किसी कार्य में बाधा आ रही हो तो उसे फिलहाल एक-दो दिनों के लिये टालना ज्यादा उत्तम होगा। वृष राशि आज समाज में आपको यश प्राप्त होगा। आपकी योजना और कार्यप्रणाली …

मेष राशि

आज घर में किसी कारणवश तनावपूर्ण माहौल हो सकता है। अहंकार वश किसी का अपमान न करें। आज दिन शान्तिपूर्वक बितायें। यदि किसी कार्य में बाधा आ रही हो तो उसे फिलहाल एक-दो दिनों के लिये टालना ज्यादा उत्तम होगा।

वृष राशि

आज समाज में आपको यश प्राप्त होगा। आपकी योजना और कार्यप्रणाली दोनों में ही सुधार हो सकता है। बच्चों के साथ टाइम बिताना पसन्द करेंगे। फाइनेंस से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। छोटी दूरी की यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

आज आप अपनी योग्यता को लेकर शंका न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को तनाव हो सकता है। झूंठ और मिथ्याभिमान से बचें। विवादास्पद चर्चाओं में सम्मिलित न हों। बिना गलती के भी लोग आपको गलत सिद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज अपनी कुशल बातों से लोगों का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान भाव मे वृद्धि होगी। आपकी उदार छवि से लोग काफी प्रभावित रहेंगे। घर पर काफी सकारात्मक वातावरण रहेगा।

सिंह राशि

आज रक्तचाप और हाइपरटेंशन के रोगियों को आज खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। अपनी कथनी-करनी में एकरूपता अवश्य रखें। किसी पर भी अन्धविश्वास न करें।

कन्या राशि

आज सुख के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। परिवार के साथ पर्यटन के लिये जा सकते हैं। अपने व्यवहार को हमेशा सन्तुलित रखें। प्रेमी जन से विवाह के विषय में चर्चा कर सकते हैं। वैचारिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे। परिवार की किसी समस्या का निदान होगा।

तुला राशि

आज ज्यादा सोच-विचार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। आर्थिक निवेश लाभप्रद सिद्ध होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखना ही श्रेयस्कर है। अपना आचरण शुद्ध रखें। दोस्ती वाले सम्बन्धों से काफी लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

आज कारोबार में अपेक्षित धन लाभ होगा। माता-पिता के साथ अपने मनोभावों को शेयर करेंगे। घर मे दोस्तों को डिनर पर आमन्त्रित कर सकते है। पूरा दिन शुभ फलदायक सिद्ध होगा। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है।

धनु राशि

आज परिवार में सबको साथ में लेकर चलें। कारोबार को लेकर कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति के कारण आपकी छवि बिगड़ सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। काम में मन नहीं लगेगा लेकिन फिर भी करने की मजबूरी रहेगी।

मकर राशि

आज सन्तान के व्यवहार से मन आनन्दित होगा। आज आप रिश्तों को काफी महत्व देंगे। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आयेगा। करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कपड़े के व्यापारियों की आय बढ़ सकती है।

कुंभ राशि

आज मन में विचारों की अधिकता रहेगी। फालतू की चर्चाओं में अपना समय बर्बाद न करें। साहित्य और रहस्यात्मक विषयों के अध्ययन के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। अति उत्साह में काम बिगड़ सकते है। धैर्य और फोकस बनाये रखें।

मीन राशि

आज जीवनसाथी को आपके ऊपर गर्व होगा। दोस्तों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। रिटेल कारोबारियों की बिक्री में अचानक वृद्धि हो सकती है। युवा जातक नये कपड़े और विलासितापूर्ण एसेसरीज में धन खर्च करेंगे।