Teacher’s Day Special: 9 साल तक BHU के VC रहे सर्वपल्ली राधाकृष्णन, नहीं लिया था वेतन
वाराणसी। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से भी गहरा नाता रहा है। बीएचयू में महामना के आग्रह पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 9 वर्ष तक कुलपति का कार्यभार संभाला। इस दौरान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने विश्वविद्यालय …
वाराणसी। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से भी गहरा नाता रहा है। बीएचयू में महामना के आग्रह पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 9 वर्ष तक कुलपति का कार्यभार संभाला। इस दौरान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने विश्वविद्यालय से वेतन नहीं लिया।
इसके अलावा बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से है जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। बीएचयू के प्रो. बाला लखेन्द्र ने बताया कि शुरुआती दौर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन सप्ताह में दो दिनों के लिए ट्रेन से कोलकाता से वाराणसी आते थे और विश्वविद्यालय का काम काज निपटा कर वापस लौट जाते थे। इस दौरान वो विश्वविद्यालय से सिर्फ ट्रेन के टिकट के पैसे ही लेते थे। लगभग 9 सालों तक वो विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर तैनात थे।
कैंपस में प्रवेश से अंग्रेजों को रोका…
बता दें कि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जब देश भर में विरोध का दौर जारी था। उसी वक्त काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भी छात्र आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान ब्रिटिश हुकूमत छात्रों के गिरफ्तारी के लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश करना चाहा लेकिन बतौर कुलपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने उन्हें कैंपस में प्रवेश से रोक दिया था।
BHU में हैं कई स्मरण…
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन से जुड़ी कई चीजें आज भी विश्वविद्यालय के भारत कला भवन और मालवीय भवन में धरोहर के रूप में रखी गई है। इसमें वो पत्र भी शामिल हैं जो महामना ने पहली बार डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को लिखा था। इसके अलावा मालवीय जी के साथ उनकी कई दुर्लभ फोटो भी है।
